कल मनाया जाएगा नेमीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव
खेतिया | नगर के समीपस्थ शहादा के लोणखेड़ा के पास दरा फाटा स्थित प्राचीन दिगंबर सिद्ध क्षेत्र में रविवार को नेमीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। बता दे की इस स्थान पर प्राचीन गुफाएं और 50 से ज्यादा प्रतिमाएं स्थापित है। यहां जीर्णोद्धार का काम पिछले एक साल से चल रहा है। महोत्सव के दौरान भगवान नेमीनाथ को नारियल से बना निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। निर्मल कुमार जैन ने बताया तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है।