पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक आज करेंगे विधायक का सम्मान

शिक्षक आज करेंगे विधायक का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक आज करेंगे विधायक का सम्मान
खेतिया | रविवार को विधायक दीवानसिंह पटेल का शिक्षक सम्मान करेंगे। इसको लेकर सर्कल खेतिया के अंतर्गत सभी संकुल प्राचार्य व अध्यापक संवर्गो की बैठक कन्या उमावि में हुई। इस दौरान बताया गया कि सीएम ने अध्यापक संवर्गो को शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा कर दी है। इसको लेकर विधायक का सम्मान किया जाना है। शिक्षकों ने बताया रविवार सुबह 10.30 बजे कन्या उमावि में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विधायक से मांग करेंगे की शासन प्रशासन से छठा वेतनमान व शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश प्रसारित कराया जाए। संजय पटेल, नरेंद्र पाटील, रतन ऐसिकर, जयसिंह गिरासे, सुनीता पाटील, मधुकर पटेल, सुरेश सोनीस, तुकाराम चौहान, यूनुस शेख सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...