पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंद पड़े एटीएम, कैश के लिए भटक रहे ग्राहक

बंद पड़े एटीएम, कैश के लिए भटक रहे ग्राहक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंद पड़े एटीएम, कैश के लिए भटक रहे ग्राहक

खेतिया |
नगर में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम आए दिन बंद पड़े रहते हैं। इससे उपभोक्ताओं को कैश के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं जो एटीएम चालू हैं उनमें कैश नहीं होने से लोगों को मजबूरी में घंटे बैंक की लाइन में खड़े होकर रुपए निकालना पड़ रहे हैं। लोगों ने बताया कई एटीएम में आउट ऑफ सर्विस के नोटिस चसपा हैं। तो कहीं एटीएम मशीन में एरर लिखा आ रहा है। ग्रामीणों को कैश के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर के तीनों एटीएम में यहीं हाल हैं। इससे मजबूरन लोगों को बैंक की लाइन में खड़े होकर रुपए निकालना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि शादियों का सीजन होने से सभी लोगों को रुपए की जरूरत है। ऐसे में बैंक एटीएम की सेवा सुचारू रूप से नहीं दे पा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...