पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कन्या उमावि परिसर में अध्यापक संवर्ग ने किया विधायक का सम्मान

कन्या उमावि परिसर में अध्यापक संवर्ग ने किया विधायक का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतिया | नगर के कन्या उमावि परिसर में अध्यापकों ने कार्यक्रम आयोजित कर विधायक दीवानसिंह पटेल का सम्मान किया। अध्यापकों ने बताया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन की घोषणा के बाद उनके प्रतिनिधि के रूप में विधायक का सम्मान किया है। कार्यक्रम में खेतिया के आस पास के आठ संकुल के साथ पानसेमल ब्लाॅक के सभी अध्यापक शामिल हुुए। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में लोकेश शुक्ला, श्याम बरडे, प्रदीप निकुंम, विनोद जैन, मंडल अध्यक्ष हेमराज पाटिल, कौशिक पटेल, श्याम हर्सोला, प्रकाश महाले, राकेश चौधरी, अनिल चौधरी, मदन जैन, हंसा जैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र पाटील ने प्रस्तावना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संजय पटेल, संतोष पंवार, रतन येसिकर, मधू पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल, भगवान सिरसाठ, सुनीता पाटिल, जयसिंह गिरासे, कल्पना येसिकर, सुरक्षा पंवार, मीना चौहान, युनुस शेख, मधुकर येसीकर, धर्मेंद्र वास्कले सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...