18 को होगा बाला बच्चन का सम्मान समारोह
18 को होगा बाला बच्चन का सम्मान समारोह
खेतिया। नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 18 मई को विधायक बाला बच्चन का स्वागत समारोह करने के संबंध में चर्चा की। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोहित सोलंकी ने बताया मप्र कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर बाला बच्चन को नियुक्त किया है। नगर में उनका स्वागत करने आयोजन होना है। इसी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक के दौरान राजेंद्र टाटिया, वीरेंद्र पदमोर, संजय निकुम, शेखर भावसार, फारुख बेलिम मौजूद थे।