पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापारियों ने नहीं दिखाई रुचि, मंडी में नहीं हुई प्याज की खरीदी

व्यापारियों ने नहीं दिखाई रुचि, मंडी में नहीं हुई प्याज की खरीदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतिया | स्थानीय कृषि उपज मंडी में बुधवार से भावांतर भुगतान योजना के तहत प्याज की खरीदी शुरू की जानी थी। लेकिन मंडी समिति के सारे प्रयासों के बाद भी मंडी में प्याज की नीलामी शुरू नहीं हो सकी है। सचिव एलएस सेनानी ने बताया व्यापारियों ने 10 से 14 मई के बीच भावांतर भुगतान योजना के तहत प्याज खरीदी के लिए मंडी समिति से लायसेंस लेकर प्याज खरीदी का आश्वासन दिया था। लेकिन किसी भी व्यापारी ने प्याज खरीदी के संबंध में रुचि नहीं दिखाई है। एक भी व्यापारी ने प्याज खरीदी के लिए मंडी समिति से लाइसेंस नहीं लिया है। इससे प्याज की खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। इसी तरह अंजड़ की मंडी में भी प्याज की खरीदी नहीं होने से किसानों को भावांतर योजना का प्याज में लाभ नहीं मिल सका है। यहां भी किसी व्यापारी ने प्याज खरीदी में रुचि नहीं दिखाई है। इससे बुधवार को मंडी में प्याज की खरीदी शुरू नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...