कृष्णा गिरी तमिलनाडु तीर्थ से बसंत गुरुजी के सानिध्य में विश्व शांति रथ निकाला है। रथ के नगर में प्रवेश होने पर रथ का समाज के लोगों ने किया। साथ ही रात्रि में बाफनाजी के कोचरा स्थित फैक्ट्री में भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें भजनों की प्रस्तुति दी गई।
रथ के अंदर पार्श्वनाथ भगवान की आकर्षक मूर्ति स्थापित है। साथ ही 7 फीट का एक कलश, दूसरा 9 फीट का कलश भी रखा है। जोकि मंगलकारी है। छोटे कलश को समाज के विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने घर ले जाकर 15 नवकार मंत्र का जाप किया। ताकि घर में शांति का वातावरण स्थापित हो सके।
विश्व शांति रथ को श्वेतांबर पूजक संघ द्वारा मंदिर से वरघोड़ा के रूप में निकाला गया। जो नगर के गांधी चौक, हनुमान चौक से होते हुए वापस मंदिर पर वरघोड़ा का समापन हुआ। इस दौरान वरघोड़ा व विश्व शांति रथ का नगर में जगह-जगह स्वागत कर पूजन किया गया। वरघोड़ा के साथ बड़ी संख्या में समाजजन चल रहे थे। इस दौरान लोगों के लिए रास्ते में ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम के दौरान रथ के अंदर विराजित नमीनाथ भगवान की मूर्ति का पूजन किया गया। इसके बाद 2 बजे विश्व शांति रथ किशनलाल भंसाली के निवास पर पहुंचा। यहां पर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में वर्धमान स्थानक वासी संघ अध्यक्ष मुकेश लुनावत, साधु मार्गी संघ अध्यक्ष सुनील खियुसरा, तेरापंथी संघ अध्यक्ष हेमराज सुराणा, मूर्ति पूजा संग अध्यक्ष गणेशमल बाफना, नगर पंचायत अध्यक्ष चंदन बागुल, नायब तहसीलदार विनोद यादव, अल्पशे चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अतुल भंसाली, नवयुवक मंडल अध्यक्ष शीतल बोहरा के माध्यम से रथ को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कृष्णा गिरी तमिलनाडु तीर्थ से निकला है रथ, खेतिया पहुंचने पर समाजजनों ने किया रथ का स्वागत, पूजन किया
रथ के स्वागत के दौरान उपस्थित जैन समाजजन।