पाइप लाइन फटने से बहा पानी
निवाली । नगर के खेतिया रोड पर डली पानी की पाइप लाइन फटने से हजारों लीटर पानी बह गया। लोगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जानी का घेराव कर पंचायत की शिकायत की। लोगों ने मंडल अध्यक्ष से कहा कि एक तरफ लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं दूसरी ओर पंचायत की लापरवाही से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया है। लोगों ने बताया पानी की किल्लत बनी हुई है। जबकि सरपंच से बोलने पर सरपंच इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। घंटों तक पाइप लाइन से पानी फालतू बहता रहा। लेकिन पंचायत से कोई जिम्मेदार इसे बंद कराने नहीं पहुंचा। काफी देर बाद पाइप लाइन को दुरुस्त कर पानी का बहना रोका जा सका।