पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरवाजा खुला देख घुसे चोर, 1.90 लाख रु. लूटे

दरवाजा खुला देख घुसे चोर, 1.90 लाख रु. लूटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | खेतिया

नगर के मनिहार गली में एक मकान में दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे मनिहार गली निवासी रफीक गफूर तेली के घर में दो बदमाश पीछे के दरवाजे से घुस गए।

अलमारी में रखे बैग में से 1.90 लाख रुपए चोरी कर रहे थे। इस दौरान रफीक की बहू नसरिन घर के किचन में सब्जी काट रही थी। जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला था। नसरिन को अलमारी खुलने की आवाज आई तो वह अगले कमरे में देखने गई। यहां दो लड़के मुंह पर ओरेंज रंग का रुमाल बांधे हुए थे। इस प्रकार से बताया िक बदमाशों में से एक अगला दरवाजा खोलकर बाहर चला गया। दूसरे ने अलमारी खोलकर एक हरे रंग का बैग निकाल लिया। अत: इस प्रकार से जब महिला ने विरोध कर बैग पकड़ा तो बदमाश ने बैग को झटका मार दिया। इससे महिला की कलाई में चोट लग गई। इतने में बदमाश अगले दरवाजे से भाग गया। इस प्रकार से बताया से शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

खबरें और भी हैं...