दोपहर में हुई शाम, धूलभरी हवा चली, बूंदाबांदी हुई
दोपहर 2:30 बजे सेंधवा खेतिया स्टेट हाईवे पर उड़ती धूल।
20 मिनट गुल रही बिजली
दोपहर में हवा चलने से बिजली प्रदाय बंद कर दिया गया। ताकि हवा के कारण लाइन में फाल्ट ना हो जाए। हवा रूकने पर 20 मिनट बाद बिजली प्रदाय पुन: शुरू हुआ।
लोगों ने महसूस किया कंपन
शहर सहित अंचल में बादल छाने के बाद दोपहर 2:15 बजे गड़गड़ाहट हुई। कुछ लोगों ने कंपन भी महसूस किया। धनोरा क्षेत्र के लकडिया गांव निवासी नाना ने बताया वो मोबाइल पर बात कर रहा था तभी तेज आवाज के बाद कंपन का अहसास हुआ। इससे वो घर से बाहर निकल आया। शहर में भी लोगों ने कंपन महसूस किया।