पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम समितियों का गठन कर विसंगत आयोजनों को रोकन के लिए रखी बैठक

ग्राम समितियों का गठन कर विसंगत आयोजनों को रोकन के लिए रखी बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतिया | पास के शहादा रेस्ट हाऊस में अखिल भारतीय आदिवासी पावरा-बारेला समाज संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नामदेव पटले की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज के राष्ट्रीय दोनों उपाध्यक्ष पानसेमल विधायक दीवानसिंह पटेल व शिरपुर विधायक काशीराम पावरा शामिल हुए। महासचिव मेहरबान बरडे ने बताया सिकल सेल बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता लाने, अत्यधिक सामाजिक आयोजनों से समाज पर खर्चों के बोझ को सामूहिक विवाह की पहल कर कम करने पर बल दिया गया। विसंगत सामाजिक आयोजनों पर रोक लगाने पर आम सहमति बनाने के लिए सभी गांव में ग्राम समितियों के गठन करने की रूपरेखा तैयार हुई। 15 दिन में ग्राम समितियों का गठन कर आम राय प्राप्त करने की समय सीमा तय की गई। बैठक में सह सचिव चंद्रकांत बारेला, ठानसिंह पंवार, सायसिंह पावरा, रवि पटेल, जेलसिंह पावरा, श्याम वास्कले, वेस्ता पावरा, धनसिंह पावरा, सुरेश मोरे, जितेंद्र भंडारी सहित अन्य मौजूद थे।

बैठक में चर्चा करते आदिवासी पावरा बारेला समाजजन।

खबरें और भी हैं...