पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, लाभ लेने किया प्रेरित

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी, लाभ लेने किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतिया | किसान सम्मान यात्रा के अंतिम दिन यात्रा ग्राम भड़गोंन पहुंची। पांच दिन से किसान सम्मान यात्रा का कार्यक्रम विधानसभा क्षेत्र पानसेमल में चल रहा था। इसके तहत यात्रा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल में भृमण कर अंतिम पड़ाव में खेतिया मंडल में पहुंची। यात्रा प्रभारी विनोद जैन ने बताया ग्राम भड़गोन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीवानसिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। विधायक ने उपस्थित किसानों को तिलक लगा व माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत भाषण श्रीचंद चौहान मंडल महामंत्री ने दिया। इस दौरान खेतिया भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज पाटील, मंडल महामंत्री रामचंद्र सोनिस, सोहनलाल जैन, पंडित माली, कैलाश पाटील, दौलत पाटील व किसान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...