पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार की प्राथमिकता समस्याओं का समाधान कराना : कंवरपाल

सरकार की प्राथमिकता समस्याओं का समाधान कराना : कंवरपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा स्पीकर कंवरपाल ने हाइडल कॉलोनी भूडकलां रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। इस दरबार में गुलाबगढ़ वासियों ने स्पीकर से गांव में एससी चौपाल बनवाने की मांग रखी।

विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने खिजराबाद व छछरौली में जनता की समस्याएं सुनते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवी एक के मूल मंत्र पर चलते हुए सभी गांवों में विकास कार्य करा रही है। सरकार की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। जनता दरबार में शहजाद वाला निवासी सुनहरा राम ने सड़क से ऋषिपाल के घर तक गली बनवाने, किशनपुरा वासियों ने कॉलोनी रेस्ट हाउस के सामने वाटर पाइप लाइन बिछवाने, चुहरपुर पुर कलां निवासी सरबती ने बुढ़ापा पेंशन, किशनपुरा निवासी साधु राम, ओमकुमार, देवीलाल आदि ने हाइडल कालोनी रेस्ट हाउस के सामने के रोड़ से लेकर साधु राम के घर तक गली पक्की करवाने, दादूपुर जाटान के निवासियों ने सौ-सौ गज के प्लाट व पीले राशन कार्ड बनवाने, गुलाबगढ़ ग्राम पंचायत ने एससी चौपाल बनवाने की मांग रखी।

खिजराबाद | हाईडल काॅलोनी भूडकलां में लोगों की शिकायतें सुनते स्पीकर।

खबरें और भी हैं...