खिजराबाद | कलेसर से ताजेवाला तक सड़क का बर्म न होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर समय हादसे का डर रहता है। नेशनल पार्क एरिया में हाइवे की चौड़ाई कम होने से छोटे वाहन चालकों को सड़क से गुजरना मुश्किल बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लाल ढांग से ताजेवाला चेकपोस्ट तक लगभग दस किलोमीटर लंबे नेशनल हाइवे के दोनों तरफ बर्म की मिट्टी बह जाने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कलेसर के पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार, अनुज, जसबीर ने बताया कि कई सालों से सड़क का बर्म ठीक ही नहीं किया गया है।