खिजराबाद | खिजराबाद सीएचसी की ओर से राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए सीएचसी के सलाहकार रमेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर परामर्श केंद्र स्थापित किए गए हैं। केंद्रों पर बालक-बालिकाएं स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क सलाह ले सकते हैं। रमेश ने बताया कि केंद्रों पर पोषण के बारे में, स्वास्थ्य, नशा वृति छोड़ने व मानसिक रोगों के बारे में परामर्श दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे आदि से दूर रहने की अपील की है। प्रिंसिपल राम कुमार ने कहा कि स्वच्छ पानी पिएं, नित्यप्रति योग करें तथा सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें। इस अवसर पर नरेंद्र गेरा, राजीव कपूर, गंगा राम, नितिन शर्मा, मेघना, राजेश कुमार, कंवलदीप, प्रेम चंद शर्मा, कीर्ति आदि उपस्थित रहे।