भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से किए वादे को नहीं किया पूरा : रामकुमार
खिजराबाद| ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्स यूनियन की हाइडल इकाई ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलूस निकाला। यूनियन के सर्कल सचिव राम कुमार कांबोज ने कहा कि सरकार ने चुनाव के समय कर्मियों से किए एक भी वायदे को पूरा नही किया है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विनोद त्यागी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय पंजाब के समान वेतन देने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया गया। मशाल जुलूस की अध्यक्षता कर रहे विशाल वर्मा ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे। मौके पर रिषी पाल, सुरेश कुमार आदि भी उपस्थित रहे।