पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गाड़गंगा नदी बचाने अनशन पर बैठे विजय शर्मा का बीपी घटा

गाड़गंगा नदी बचाने अनशन पर बैठे विजय शर्मा का बीपी घटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| राजगढ़/खिलचीपुर

पेयजल और सिंचाई का मुख्य स्रोत रही खिलचीपुर से गुजरी गाड़गंगा नदी के गहरीकरण सहित अवैध खनन व प्रदूषण रोकने के लिए सोमवार से शहर में सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया है। इसके दूसरे दिन अनशन पर बैठे विजय शर्मा की हालत खराब हो गई। इसके चलते एसडीएम ने उनकी जांच के लिए चिकित्सीय टीम भेजी और लू को देखते हुए अनशन तोड़ने की सलाह दी गई।

दादा सेवा संस्थान के बैनर तले शुरू किए इस सत्याग्रह के तहत शहर की जीवनदायी नदी के गहरीकरण और उत्थान की मांग रखी जा रही है। अनशनकर्ता का कहना है कि कलेक्टर को खुद पैदल चल कर इस नदी की स्थिति देखना चाहिए। वरना वह यहां की हकीकत नहीं समझ सकेंगे। अनशन के दूसरे दिन श्री शर्मा का बीपी कम था और हालत कमजोर पाई गई। हालांकि उन्होंने मांग पूरी न होने तक अनशन से उठने से मना कर दिया।

इस दौरान पहुंचे पार्षद राकेश जायसवाल, राजू मंसूरी, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज मालाकर, पूर्व उपाध्यक्ष रामकरण मालाकर, मनीष मेवाड़े, दीपक शर्मा, सादिक मंसूरी, पूर्व पार्षद लक्ष्मीनारायण व कपिल व्यास सहित अन्य लोगों ने भी अनशन का समर्थन किया है। इनका कहना है कि प्रशासन को नदी के बारे में जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। जिससे इसका उथलापन और प्रदूषण रुक सके।

खबरें और भी हैं...