छापीहेड़ा| जनपद पंचायत खिलचीपुर परिसर में ग्राम रोजगार सहायक नियमितीकरण की मांग को लेकर छठवें दिन भी रहे हड़ताल पर रहे। इस दौरान उन्होंने अर्द्ध नग्न होकर शासन से एक ही मांग नियमितीकरण करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेश दांगी, जिला मीडिया प्रभारी राधेश्याम राठौर, हेमंत खींची, उपाध्यक्ष चंदरसिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पारीक, शिवपाल दांगी, रामबाबू दांगी, अनिल पाटीदार, अनिल शर्मा, कुलदीप गिरिराज ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे।