पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गाड़गंगा नदी पर श्रमदान कर की साफ सफाई

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गाड़गंगा नदी पर श्रमदान कर की साफ-सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब प्रत्येक रविवार को नदी सहित नगर के इलाके में सफाई करने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

भास्कर संवाददाता | खिलचीपुर

स्वच्छता अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ने नगर की जीवनदायिनी मां गाडग़ंगा नदी के पंजाबी बाग स्थित घाट पर नदी में फैले हुए कचरे की साफ-सफाई की। इस दौरान नदी से निकला अपशिष्ट को इकट्ठा कर जलाया गया। भाजयुमो द्वारा 5 दिनों से नदी के घाट पर साफ-सफाई की जा रही है। रविवार को सफाई कार्य के बाद युवा मोर्चा के सभी साथियों ने सप्ताह में एक दिन प्रत्येक रविवार को नदी में सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। इस अभियान में खिलचीपुर के हर क्षेत्र को कवर किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय साहू, मंडल महामंत्री चंदन मालाकार, आईटी सेल प्रभारी संदीप शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कमलेश नामदेव, अंशुल गुप्ता, विक्की मेवाड़, राहुल मालाकार, राधे विश्वकर्मा, राजेश गवली, आशीष मालाकार आदि लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...