पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहले दलालों से पता करते थे किस बाइक की है मांग, फिर रेकी कर वही चुराते थे

पहले दलालों से पता करते थे किस बाइक की है मांग, फिर रेकी कर वही चुराते थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरामद बाइक राजगढ़ भोपाल, गुना व राजस्थान के पड़ोसी जिलों में रजिस्टर्ड हैं

भास्कर संवाददाता| राजगढ़

जिले में पुलिस ने छह महीना के अंतराल में बाइक चोरों के दो और गिरोहों का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए, इनकी उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है। आरोपियों से 51 बाइक जब्त की गई हैं। पुलिस के मुताबिक खिलचीपुर क्षेत्र से 26 और ब्यावरा थाना क्षेत्र से 25 बाइक जब्त हुई हैं। पुलिस का कहना है कि यह बाइक राजगढ़ जिले के अलावा भोपाल, गुना व राजस्थान के पड़ोसी जिलों में रजिस्टर्ड हैं। इनके मालिकों को सूचना भेजी जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुछ और बाइकों सहित आरोपियों का सुराग लगने की बात कही है। इस मामले में जल्द और सात लोगों की गिरफ्तार करने की संभावना बताई है।

आरोपी पकड़े जाएंगे

बाइक चोरी करने व फिरौती वसूलने के दर्जनों मामले पेंडिंग हैं। इस मामले में जिलेभर में टीमें गठित कर बाइक चोरों को पकड़ा जा रहा है। फिलहाल खिलचीपुर व ब्यावरा पुलिस ने कुल 51 बाइक जब्त की हैं। जल्द ही कुछ और आरोपी पकड़े जाएंगे। - सिमाला प्रसाद, एसपी राजगढ़

आरोपियों ने 2 सालों में 26 बाइक चोरी कबूली, खिलचीपुर से 26, ब्यावरा से 25 बाइक बरामद

सरगना फरार

आरोपी मांगीलाल से पुलिस ने 6 बाइक जब्त की है। जबकि देवीलाल से 9 बाइकें जब्त की गईं। जबकि इस गिरोह का सरगना माना जाने वाला भगवानसिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। फरार आरोपी पर पुलिस में मारपीट सहित अन्य कई मामले भी दर्ज हैं।

खिलचीपुर में सूचना पर पकड़े आरोपी से लगा गिरोह का सुराग

टीआई अनिल बामनिया के मुताबिक पुलिस को किसी ने छापीहेड़ा रोड से आ रही एक चोरी की बाइक के बारे में सूचना दी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने बाइक क्रमांक एमपी 39एमजी 6582के चालक लखन पुत्र अमरसिंह तोमर निवासी शायरी थाना छापीहेड़ा से पूछताछ की। इस पर उसने बाइक के चोरी की होने की बात कबूल ली। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने 10 और बाइक चोरी करने की बात कबूली। इन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है।

खिलचीपुर और ब्यावरा क्षेत्र से आरोपियों से जब्त चोरी की 51 बाइकें। -भास्कर

छापीहेड़ा रोड पर चोरी की बाइक की सूचना मिली

खुलासा ऐसे... संदिग्ध आरोपी को रोका तो चोर गिरोह का खुलासा

ब्यावरा टीआई एसएस नागर ने बताया कि पुलिस ने चोरी की बाइक निकलने की सूचना सुठालिया रोड स्थित काेलूभैंरू मंदिर के पास संदिग्ध आरोपी राम पुल पुत्र लक्ष्मण लववंशी और राम प्रताप पुत्र करण सिंह लववंशी निवासी रामपुरिया को रोका था। पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक कुरावर क्षेत्र से चोरी करने की बात स्वीकारी। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कुरावर, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, मधुसूदनगढ़, बीनागंज गुना व भोपाल से 25 बाइक चोरी करने की बात मान ली है। पुलिस ने इन सभी बाइक को जब्त कर लिया। इनकी अनुमानित कीमत 7 लाख 20 हजार आंकी गई है।

गिरोह के साथियों का बताया सुराग

आरोपी लखन ने चोरी में शामिल अपने साथी मांगीलाल व भगवानसिंह पुत्र रामचंद्र तंवर निवासी गांव कायरी और देवीलाल पुत्र गोरे लाल वर्मा निवासी भीलखेड़ी थाना पचोर के बारे में भी पुलिस को सुराग दिए। इस दौरान आरोपियों ने मिल कर दो सालों में कुल 26 बाइक चोरी करने की बात कही।

डिमांड के मुताबिक चोरी करते थे बाइक

पुलिस के अनुसार आरोपी मांगीलाल, देवीलाल और लखन ने बताया कि वह अपने एजेंटों के जरिए चोरी की बाइक खरीदने के इच्छुक लोगों से संपर्क कर, उनकी पसंद की बाइक मालूम कर लेते थे। इसके बाद रैकी कर उस कंपनी की बाइक को चोरी कर, ग्राहक को प पहुंचा देते थे। हालांकि पकड़ी गई बाइक की बॉडी पर इंजिन चैचिस नंबर ज्यों के त्यों अंकित हैं।

खबरें और भी हैं...