पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीट मार्केट की गंदगी से दूषित हो रहा वार्ड सात का वातावरण

मीट मार्केट की गंदगी से दूषित हो रहा वार्ड सात का वातावरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलचीपुर | नगर के वार्ड नंबर सात नदी किनारे लग रहे मीट मार्केट में फैल रही गंदगी रहवासियों सहित राहगीर और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्डवासी कई दिनों से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मीट मार्केट वार्ड के पास ही लगता है। जहां जानवर गंदगी फैलाते हैं। जिससे वार्ड की गलियों में जगह-जगह गंदगी फैल जाती है। रहवासी सत्यनारायण शर्मा, गणेश कसेरा, अशोक कसेरा ने बताया कि वार्ड की इस समस्या को लेकर वार्डवासी नप सहित एसडीएम काे आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा वार्डवासियों की इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहींं दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...