पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावत राजपूत फुलाद सभा सर्कल के चुनाव संपन्न,चौहान अध्यक्ष मनोनीत

रावत राजपूत फुलाद सभा सर्कल के चुनाव संपन्न,चौहान अध्यक्ष मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | जैतपुरा व दीपावास सर्किल के मनोनीत पदाधिकारी। फोटो|भास्कर

खिंवाड़ा | निकटवर्ती फुलाद गांव में रावत राजपूत फुलाद सभा सर्कल की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में निर्विरोध सर्कल सभा के पूर्व अध्यक्ष हीरासिंह चौहान को ही अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में समाज में चल रहे शादी में डीजे व शराब पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समस्त सर्कल पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर युवा प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्रसिंह, रावत राजपूत महासभा के पूर्व अध्यक्ष कानसिंह,सोहनसिंह, नारायणसिंह,उपाध्यक्ष जेठूसिंह, प्रचारमंत्री वीरेंद्रसिंह, कोषाध्यक्ष मोहनसिंह, संगठन मंत्री बाबूसिंह, मंत्री अनोपसिंह आदि उपस्थित थे।

जैतपुरा व दीपावास सर्किल सभाआें के चुनाव संपन्न

सेंदड़ा |
राजस्थान रावत राजपूत महासभा के जैतपुरा व दीपावास सर्किल सभाआें के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। जैतपुरा सर्किल सभा अध्यक्ष किशनसिंह धौलिया,नवयुवक मंडल अध्यक्ष सम्पतसिंह जैतपुरा, उपाध्यक्ष प्रकाशसिंह व दीपावास सर्किल सभा के चुनाव में अध्यक्ष गोपालसिंह,उपाध्यक्ष माधुसिंह,नवयुवक मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह को निर्विरोध चुना गया। प्रदेशाध्यक्ष चतरसिंह चौहान,खीमसिंह,बंटी चौहान,सोहनसिंह,केसरसिंह,महेंद्रसिंह,छोगसिंह,रामसिंह सहित समाजबंधुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...