विधायक चौधरी आशापुरा व गुड़ा दुर्जन में आरओ प्लांट का करेंगे लोकार्पण
विधायक चौधरी आशापुरा व गुड़ा दुर्जन में आरओ प्लांट का करेंगे लोकार्पण
खिंवाड़ा | मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी बुधवार को क्षेत्र के आशापुरा तथा गुड़ा दुर्जन गांव मे लगे आरओ प्लांट का लोकार्पण करेंगे। भाजपा खिंवाड़ा मंडल अध्यक्ष किशोरसिंह पिलोवनी तथा महामंत्री श्रीपाल वैष्णव ने बताया कि आशापुरा तथा गुड़ा दुर्जन गांव मे ग्रामीण पिछले कई वर्षों से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर थे। उनकी मांग पर विधायक ने तीस लाख की लागत से आरओ प्लांट लगाए।