पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिंवाड़ा में राजपूत युवा मंच ने एकता का लिया संकल्प

खिंवाड़ा में राजपूत युवा मंच ने एकता का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिंवाड़ा | कस्बे में संत समताराम का स्वागत किया गया।

खिंवाड़ा | नंद गोशाला पुष्कर के संत समताराम महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति के मान और सम्मान के लिए प्रत्येक भारतीय को हर समय आगे आना होगा। वे आखरिया चौक में राजपूत युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धर्म के साथ संस्कृति की सुरक्षा की तरफ भी पूर्णतः जागृत रहना चाहिए। इससे पहले संत समताराम के साथ श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना, संयोजक शक्तिसिंह बांदीकुई,प्रदेश अध्यक्ष कर्णप्रतापसिंह सिसोदिया, प्रदेश सचिव पदमसिंह मेड़तिया,जिला अध्यक्ष अजयपालसिंह हेमावास का खिंवाड़ा आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्रसिंह मगरतलाब,पप्पूसिंह चौहान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष यशपालसिंह हेमावास,विक्रमसिंह चौहान, महावीरसिंह मेवी, दीपेंद्रसिंह गुड़ा ठाकुरजी,एडवोकेट भवानीसिंह आदि मौजूद थे।

समाज को संगठित करना जरूरी है : मकराना

श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना ने कहा कि आपसी मतभेद भुलाकर इस बदलते युग में समाज को संगठित करना आवश्यक है। इस दौरान कृषि मंडी चेयरमैन गिरधारीसिंह मेड़तिया ने कहा कि युवा ही समाज के विकास की धुरी है तथा युवा ही समाज को सुधारने व विकास में दिशा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर राजपूत एकता मंच के जसवंतसिंह उदावत, भगवतसिंह बागोल, युवा कांग्रेस नेता यशपालसिंह कुंपावत,श्री राजपूत करणी सेना के पदमसिंह, जितेंद्रसिंह मगरतलाब आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...