सांभरिया में बालाजी का मेला 19 को
खिंवाड़ा | क्षेत्र के दिवेर नाल मार्ग पर सांभरिया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी महाराज का मेला 19 मई को भरा जाएगा। मंदिर पुजारी भंवरसिंह रावत ने बताया कि मेले के दिन सुबह 8 बजे वरघोडा निकाला जाएगा। वहीं दोपहर को महाप्रसादी का आयोजन भी रखा गया। मेले की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम को भजन संध्या आयोजित की जाएगी।