पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • समाज... सिक्ख समाज ने मनाया बैसाखी पर्व, सत्संग का आयोजन हुआ

समाज... सिक्ख समाज ने मनाया बैसाखी पर्व, सत्संग का आयोजन हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज... सिक्ख समाज ने मनाया बैसाखी पर्व, सत्संग का आयोजन हुआ
खिरकिया| स्थानीय सिक्ख समाज ने बैसाखी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में सत्संग का आयोजन किया। जिसमें अमृतसर से आए सरदार सुखवीर सिंह के कीर्तन जत्थे ने गुरुवाणी की प्रस्तुति से माहौल में भक्ति रस घोल दिया और गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने निरगुण निरूप हो कि सुंदर स्वरूप होए कि भूपन के भूप हो कि दाता महादान होए, प्राण के बचिया धूध पूत के देवैया, रोग सोग के भिट्टिया कि घोह महादान हो। शब्द गायन कर ईश्वर की स्तुति कर संगत को भाव विभोर कर दिया। सारी संगत श्रद्धा से कीर्तन को सुन रही थी और साथ में गायन भी कर रही थी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब में साप्ताहिक पाठ की समाप्ति से हुई। दोपहर में गुरु का लंगर हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

खबरें और भी हैं...