पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जर्जर पंचायत भवन में चल रही आंगनबाड़ी, दुर्घटना की आशंका

जर्जर पंचायत भवन में चल रही आंगनबाड़ी, दुर्घटना की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरकिया| ग्राम पंचायत कुड़ावा के जर्जर भवन में पंचायत के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 भी संचालित हो रही है। आंगनबाड़ी के लिए अलग से भवन नहीं है। इस कारण परेशानी हो रही है। क्योंकि पंचायत भवन भी खराब स्थिति में है ऐसे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसी भी दिन बच्चों के साथ कोई हादसा हो सकता है। इसे लेकर ग्राम पंचायत कुड़ावा के सरपंच ईश्वर सिंह ने सांसद ज्योति धुर्वे को पत्र लिखकर आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत करने की मांग की है। लक्ष्मीनारायण राजपूत, रघुवीर राजपूत, रामकृष्ण राजपूत आदि ने भी मांग की कि जल्द आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत किया जाए।

खबरें और भी हैं...