पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • खमलाय सोसाइटी को आवंटित किए 2.50 करोड़, किसानों के खाते में डाले 1.60 करोड़

खमलाय सोसाइटी को आवंटित किए 2.50 करोड़, किसानों के खाते में डाले 1.60 करोड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खमलाय सहकारी समिति ने किसानों के खातों में करीब 1.60 करोड़ की राशि एनईएफटी के माध्यम से जारी की है। सोसाइटी को फिलहाल ढाई करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं। जबकि शेष रकम किसान जिला सहकारी बैंक से गुरुवार से निकाल सकेंगे। ज्ञात हो कि भास्कर ने सोसाइटी के 153 किसानों के खाते में आना थे 3.69 करोड़, आया महज एक रुपए खबर प्रकाशित की। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया और किसानों के खातों में राशि डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

टीन शेड में व्यापारियों का कब्जा

मंडी के विभिन्न शेड में सहकारी समिति छीपाबड़, चौकड़ी, बारंगा और मुहाल खरीदी कर रही है। इसके लिए कृषि उपज मंडी प्रशासन ने टीन शेड तो उपलब्ध कराए हैं, लेकिन कुछ टीन शेड पर व्यापारियों का कब्जा है। चौकड़ी सोसाइटी को उपज रखने की जगह नहीं मिल पा रही है। जबकि छीपाबड़ सोसाइटी द्वारा खरीदी गई उपज धूप में पड़ी हुई है। उसे टीन शेड में नहीं रखा गया। जबकि व्यापारियों को माल हटाने के लिए मंडी प्रबंधन ने नोटिस भी जारी किया है, लेकिन उसका असर नजर नहीं आ रहा है।

ट्रकों में क्षमता से अधिक भरा अनाज

मंडी में गेहूं खरीदी के बाद ट्रकों से इसका परिवहन किया जा रहा है, लेकिन निर्धारित क्षमता 16 क्विंटल की बजाए ट्रक में ज्यादा माल भरकर ले जाया जा रहा है। इस दौरान मौके पर कोई जांच करने वाला नहीं होता और न ही मंडी से निकलते समय किसी प्रकार की जांच की जा रही है। सोसाइटी किसानों को पीने का पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है। जबकि शासन से प्रत्येक सोसाइटी को छाया व पीने के पानी की व्यवस्था के लिए अलग से राशि देती है। लेकिन संचालक यह राशि भी न जाने कहां खर्च कर रहे हैं।

सोसाइटी के खाते में करीब ढाई करोड जमा हुए हैं। इसमें से 1.60 करोड़ की एनईएफटी बैंक ने कर दी। शेष रकम जिला सहकारी बैंक के माध्यम से किसान निकाल सकेंगे। टीन शेड क्यों खाली नहीं हुए चेक कराते हैं। वीपी यादव, एसडीएम, खिरकिया

खबरें और भी हैं...