पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • असंगठित मजदूरों के सर्वे में रुचि नहीं लेने वाली 10 पंचायतों को जारी होंगे नोटिस

असंगठित मजदूरों के सर्वे में रुचि नहीं लेने वाली 10 पंचायतों को जारी होंगे नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शासन द्वारा असंगठित मजदूरों के पंजीयन कराए जा रहे हैं, लेकिन इस कार्य में भी अधिकारी, कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। नगर परिषद खिरकिया भी इस काम में पिछड़ गया है। वहीं जनपद पंचायत खिरकिया के तहत आने वाली 10 ग्राम पंचायतों द्वारा लापरवाही बरती जाने पर जनपद सीईओ शिव सोलंकी ने संबंधित पंचायतों को नोटिस जारी करने की बात कही है। अब तक जनपद पंचायत खिरकिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के 33 हजार 112 असंगठित मजदूरों का पंजीयन किया गया है, लेकिन यह आंकड़ा अभी बहुत कम है। नगर परिषद खिरकिया द्वारा महज 3 हजार 356 का पंजीयन किया गया। नगर परिषद अफसरों का तर्क है अधिकांश वार्डों में गरीब परिवार की आबादी निवासरत नहीं है। जबकि वास्तविकता यह है पंजीयन का काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। पंजीयन के कामकाज में लापरवाही बरतने वाली पंचायतों में डेडगांव माल, सोमगांव, प्रतापपुरा, कालधड़, लोलांगरा, जयमलपुरा, दीपगांव कला, कुड़ावा, महेंद्रगांव, रामपुरा और नगावामाल शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...