प्लेटफार्म पर सो रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौत
प्लेटफार्म पर सो रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौत
खिरकिया| रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो रहे व्यक्ति की सोमवार रात संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। जीआरपी के शोभाराम वाटके ने बताया रायसेन के मूंगावली निवासी रईस पिता रमजान (37) सोमवार रात किसी ट्रेन से उतरकर खिरकिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सो गया। सुबह वह काफी देर तक नहीं उठा। तो उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसका पीएम कराया। परिजन को इसकी सूचना दी।