पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • जनसुनवाई में सबसे अधिक राजस्व की 13 शिकायतें पेंडिंग एसडीएम ने मांगा जवाब

जनसुनवाई में सबसे अधिक राजस्व की 13 शिकायतें पेंडिंग एसडीएम ने मांगा जवाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपद पंचायत सभागृह में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में लोगों की शिकायतें कम नहीं हो पा रहीं हैं। इसका मुख्य कारण विभागीय अफसरों की जनसुनवाई से अरूचि और शिकायतों का पेंडिंग होना बताया जा रहा है। विभिन्न विभागों की करीब 26 शिकायतें पेंडिंग हैं। इसमें सबसे ज्यादा 13 राजस्व विभाग, पुलिस 5, पीएचई 2, कृषि मंडी 2, जिला सहकारी बैंक 1, नगर परिषद 1, जनपद पंचायत 3, बिजली कंपनी 2 शिकायत है। इसे लेकर एसडीएम वीपी यादव ने विभागों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस मंगलवार को हुई जनसुनवाई में नगर पालिका, कृषि विभाग, मंडी, पीएचई, बीआरसी कार्यालय से खुद अफसरों की बजाए उनके प्रतिनिधि यहां पहुंचे। बुजुर्ग श्रवण पिता भागीरथ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीपीएल कार्ड होने के बाद भी 10 रुपए की रसीद काटी जाने की शिकायत की। एसडीएम ने पर्ची बनाने वाले कर्मचारियों को बुलाकर ताकीद किया बीपीएल कार्डधारियों से राशि की वसूली नहीं की जाए।

दो बार नोटिस दे चुका हूं। जो अफसर लगातार नदारद रहकर प्रतिनिधियों को भेजते हैं, उनके खिलाफ विभाग को पत्र लिखकर वेतनवृद्धि रोकने की कार्रवाई की जाएगी। -वीपी यादव, एसडीएम, खिरकिया

खबरें और भी हैं...