एसडीएम ने पटवारियों को पट्टा वितरण के प्रकरण तैयार करने के दिए निर्देश
खिरकिया| सरकारी जमीन पर लंबे समय से निवासरत परिवारों आगामी दिनों में पट्टा वितरण किया जाएगा। यह काम मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल होना बताया जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार शाम लोकसेवा केंद्र परिसर में एसडीएम वीपी यादव ने आरआई और पटवारियों की बैठक ली। इसमें सभी को प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए। तहसीलदार बीपी सिंह ने बताया करीब 800-900 लोगों को नजूल और अन्य प्रकार की सरकारी जमीन पर बीते सालों से निवासरत होने पर पट्टे वितरित किए जाएंगे।