महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
खिरकिया| महिला ने बुधवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया बुधवार दोपहर को रामनगर निवासी किरण पति अशोक उमरिया (35) ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिला के तीन बच्चे हैं। वे बाहर खेल रहे थे, तभी फांसी लगाई। वहीं पति काम से बाहर गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।