पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • स्वच्छता अभियान में नालियों में किया कीटनाशक का छिड़काव

स्वच्छता अभियान में नालियों में किया कीटनाशक का छिड़काव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागिंग मशीन से किया धुआं, वार्डों में चलेगा अभियान

भास्कर संवाददाता| खिरकिया

नगर परिषद द्वारा वार्डों में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कर कीटनाशक का छिड़काव किया गया। साथ ही फागिंग मशीन से धुआं किया गया। इससे लोगों को बीमारियां से बचाया जा सके।

अध्यक्ष यशोदा पाटिल ने बताया बुधवार से शहर के वार्डों में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। यह अभियान से 1 से 5 वार्डों में चलाया गया। इसमें कीटनाशक का छिड़काव किया गया है। गर्मी और बारिश को देखते हुए वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है। जिससे लोगों को मच्छर और गंदगी से निजात मिल सके। इस दौरान सीएमओ एआर सांवरे, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी आरके पासी, जमादार रामेश्वर सोनी मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा अभियान अब प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन चलेगा, ताकि शहर में स्वच्छता कायम रह सके। वहीं अध्यक्ष भी वार्डों का निरीक्षण करेंगी। इससे लोगों से वास्तविकता जान सकें।

खबरें और भी हैं...