पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संस्था...भाकिसं ने की समय पर तुलवाई की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरकिया| भारतीय किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी के सदस्यों की मासिक बैठक बुधवार को राजपूत छात्रावास में हुई। अध्यक्षता कर रहे चिरोंजीलाल विश्नोई ने बताया सदस्यों को किसानों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराने के लिए कहा। मुहाल और बारंगा सोसायटी में मजदूरोें की संख्या, तौल कांटे बढाए जाने की मांग पर सहमति जताई गई, ताकि किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके। बैठक में अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, मोहनलाल विश्नोई, मुकेश गौर, रूपसिंह राजपूत, अजय समेत अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...