खिरकिया| नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्ष यशोदा पाटिल ने बताया शुक्रवार को वार्ड 7, 8, 9 में सफाई अभियान चला। इसमें सीएमओ एआर सांवरे की देखरेख में नालियों की सफाई की गई। दवाईयों का छिड़काव किया गया। जिससे कि बरसात के दिनों में परेशानी न आए।