पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सुबह 5 बजे से आए 250 मजदूर सीएम के समारोह में नहीं पहुंच पाए

सुबह 5 बजे से आए 250 मजदूर सीएम के समारोह में नहीं पहुंच पाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरकिया। छीपाबड़ चौराहे पर विरोध दर्ज कराते मजदूर।

भास्कर संवाददाता | खिरकिया

नगर परिषद सीएमओ एआर सांवरे की लापरवाही के कारण खिरकिया-छीपाबड़ से करीब 250 से अधिक असंगठित मजदूर शुक्रवार को बैतूल में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके। खिरकिया-छीपाबड़ से असंगठित मजदूरों को भेजने की जिम्मेदारी सीएमओ एआर सांवरे की थी, लेकिन असंगठित मजदूर सुबह 5 से 8 बजे तक छीपाबड़ चौराहे पर खड़े रहकर बस का इंतजार करते रहे, लेकिन 8 बजे के बाद तक भी बस नहीं पहुंची। इस कारण सैकड़ों मजदूर सीएम के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

नगर परिषद खिरकिया में एल्डरमैन विजयंत गौर ने कहा एक दिन पहले सीएमओ एआर सांवरे ने खुद असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को घर-घर तक सूचना पहुंचाई थी कि शुक्रवार को बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में ले जाया जाएगा, लेकिन मजदूर इससे वंचित रहे।

अधिकांश लोग सुबह 5 बजे से ही छीपाबड़ थाना चौराहा पर आकर खड़े हो गए थे। जब बस नहीं आई तो मजदूर आक्रोशित हो गए और उन्हें विरोध जताया। उनका कहना है शिविर में नहीं जाने से हमें शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा, न ही उन्हें जानकारी होगी कि उन्हें शासन से क्या सुविधाएं मिलना है।

बस के नहीं आने से कोई नही जा सका

बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में असंगठित मजदूरों को भेजा जाना था, लेकिन बस के नहीं आने से कोई नहीं जा सका। एआर सांवरे, सीएमओ, नप खिरकिया

खबरें और भी हैं...