पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड किया अनिवार्य

नगर परिषद ने सफाई कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड किया अनिवार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद ने कार्यालय में पदस्थ सफाई कर्मचारियों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अब कर्मचारियों को आईडी कार्ड लगाकर कार्यालय आना होगा। मंगलवार को 25 सफाई कर्मचारियों को सीएमओ ने आईडी कार्ड वितरित किए। इसके बाद अन्य विभागों के कर्मचारियों को वितरित किए जाएंगे। जिससे सभी कर्मचारियों की पहचान हो सके कि वे समय पर आ रहे है या नहीं।

दरअसल यह आदेश नगरीय प्रशासन विकास विभाग भोपाल से हुए हैं। इनका पालन अध्यक्ष द्वारा कराया जाना अनिवार्य है। इसके बाद अध्यक्ष यशोदा पाटिल ने इसे लेकर सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी किए कि सभी सफाई कर्मचारियों के फोटो युक्त परिचय पत्र तैयार कराए जाएं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग प्रभारी आरके पासी ने परिचय पत्र तैयार कराए। मंगलवार तक 25 सफाई कर्मचारियों के परिचय पत्र तैयार होने पर उन्हें कार्यालय में सीएमओ एआर सांवरे ने वितरित किए।

ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र लगाना जरूरी

नगर पंचायत अध्यक्ष यशोदा पाटिल ने बताया नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने प्रत्येक कर्मचारी को ड्यूटी के समय पहचान पत्र गले में पहनकर आना अनिवार्य कर दिया है। इसलिए फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मचारियों के परिचय पत्र बनवाए हैं। अन्य कर्मचारियों के भी परिचय पत्र बनवाने का काम जारी है। जल्द ही उन्हें भी वितरित किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...