पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • हेलीपेड बनाने प्रशासन को नहीं मिल रही 3 एकड़ जमीन

हेलीपेड बनाने प्रशासन को नहीं मिल रही 3 एकड़ जमीन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में लोक निर्माण विभाग द्वारा हेलीपेड बनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन इसके लिए प्रशासन को जमीन नहीं मिल पा रही है। नियम के अनुसार हेलीपेड शहर के 5 किमी के दायरे में बनना प्रस्तावित है, लेकिन कहीं भी जमीन उपलब्ध नहीं है। हेलीपेड के लिए 3 एकड़ जमीन चाहिए। इसे लेकर मंगलवार को एसडीएम वीपी यादव ने तहसीलदार बीपी सिंह के साथ क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लेकिन जमीन फाइनल नहीं हो सकी।

मालूम हो कि विधानसभा चुनाव नवंबर में हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए आएंगे। इसे देखते हुए हेलीपेड का होना बेहद जरूरी है।

विकासखंड में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्थाई हेलीपेड बनाने की तैयारी की जा रही है, जो चुनाव में काम आएगा। मंगलवार को जनसुनवाई के बाद एसडीएम वीपी यादव, तहसीलदार बीपी सिंह के साथ फोकटपुरा पहुंचे। यहां निरीक्षण कर कॉलेज के लिए चयनित जमीन को भी देखा। इसके बाद नीमसराय, मुहालकलां, चारुवा में भी जमीन देखी। यह पांच किमी के दायरे वाले नियम से बाहर है। इसलिए हेलीपेड बनना मुश्किल बताया जा रहा है।

जमीन तलाश की जा रही है

कॉलेज के लिए फोकटपुरा में जमीन प्रस्तावित है, इसलिए इस जमीन पर ही हेलीपेड बनाया जा सकता है। हालांकि इसे फाइनल नहीं किया है। अभी और तलाश की जा रही है। वीपी यादव, एसडीएम, खिरकिया

जमीन चयनित होने पर आगे की कार्रवाई होगी

हेलीपेड स्थाई बनाया जाएगा, इसलिए जमीन 3 एकड़ होना जरूरी है। यह हर विकासखंड में बनना है। जमीन चयनित होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। सीआर रात्रे, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, खिरकिया

खबरें और भी हैं...