शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्या का समाधान शिविर 18 को
खिरकिया| शिक्षा विभाग के अध्यापकों, शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 मई को एक दिनी परिवेदना शिविर का आयोजन उत्कृष्ट स्कूल में सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बीईओ डीएस रघुवंशी ने बताया शिविर में वरिष्ठता निर्धारण, समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, वरिष्ठ वेतनमान, वेतन संबंधी समस्या, वेतनवृद्धि, अंशदान कटोत्रा, अवकाश संबंधी समस्या, सामान्य भविष्य निधि, गोपनीय चरित्रावली समेत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संकुलवार पृथक-पृथक व्यवस्था की है। आवेदकों को अपनी शिकायत एम-शिक्षामित्र मोबाइल एप पर भी दर्ज कराना होगी।