रेलवे ट्रैक के पास मिला रीवा के युवक का शव
खिरकिया| कुड़ावा रोड पर रेलवे ट्रैक के पास सोमवार को युवक का शव पड़ा मिला। छीपाबड़ पुलिस ने सूचना मिलने पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया मृतक की जेब से बरामद आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त रीवा के राकेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई। मृतक के पास रीवा से सूरत की टिकट भी मिली है। मृतक की डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर उसके परिजनों को सूचना दी है।