पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सिंद बाबा मंदिर के पास बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

सिंद बाबा मंदिर के पास बस की टक्कर से वृद्ध की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरकिया। यात्री बस ने सिंद बाबा मंदिर के पास वृद्ध को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार खिरकिया से इंदौर जा रही एमपी-05, पी-0330 फौजदार बस ने सिंद बाबा मंदिर के पास सालिगराम (60) को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वृद्ध मंदिर के पास भीख मांगता था, उसकी पहचान हाथ पर लिखे नाम के आधार पर की गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...