खिरकिया| जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों से की जा रही ऋण वसूली के विरोध में सोमवार को किसान कांग्रेस कृषि उपज मंडी प्रांगण में धरना देगी। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत ने बताया किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचा जा रहा है। जिसका भुगतान जिला सहकारी बैंक में आ रहा है, लेकिन सहकारी बैंक किसानों को यह भुगतान ऋण काटने के बाद दे रही है, जो कि गलत है।