किसानों की आर्थिक मजबूती पर सरकार का जोर
खिरकिया| केंद्र व राज्य सरकार किसानों के लिए समर्पित है। सरकार का पूरा जोर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। नए भारत के निर्माण में किसानों को संकल्प से सिद्धि के मंत्र को साकार करना होगा। यह बात शुक्रवार को पूर्व मंत्री कमल पटेल ने किसान सम्मान यात्रा में कही। यात्रा खिरकिया के मुहालकलां, पड़वा, चारुवा, सोनपुरा, जटपुरा, रुनझुन, छुरीखाल, मोरगढ़ी, मक्तापुर, भवरदी, जूनापानी, गोपालपुरा, प्रतापपुरा, टेमलाबाड़ी पहुंची। इस दौरान ओमप्रकाश चौहान, जगदीश सिंह सोलंकी, शंकरसिंह राजपूत, विजय सोमानी, अशोक पाराशर सहित अन्य मौजूद रहे।