धर्म... आज धूमधाम से मनेगा वैशाखी पर्व
खिरकिया| सिख समाज के द्वारा शनिवार को वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 10 बजे गुरुद्वारा में साप्ताहिक पाठ साहेब की समाप्ति होगी। इसके बाद 11 बजे तक भजन कीर्तन होंगे। दोपहर 12 बजे से गुरु का अटूट लंगर शुरू होगा। शाम 6 बजे से दरबार साहेब सजेगा। इसमें अमृतसर के सरदार सुखविंदर सिंह द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी।