पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • एसडीएम ने मतदान केंद्र और खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया

एसडीएम ने मतदान केंद्र और खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा-खिरकिया विधानसभा के मतदान केंद्रों का शुक्रवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। एसडीएम वीपी यादव ने खिरकिया के कमताड़ी, बारंगी, बारंगा, हिवाला, मांदला, सक्तापुर, नीमसराय और कुड़ावा के मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जहां उन्होंने पेयजल, शौचालय और रैंप की व्यवस्था का अवलोकन किया। कमताड़ी व बारंगी में स्कूलों का भी निरीक्षण किया। बारंगी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त मिला, जिसे देखकर एसडीएम ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी व जपं के सीईओ से चर्चा की। उन्होंने भवन की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए। यह भवन 20 साल पुराना है। निरीक्षण में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी। बारंगा व सक्तापुर स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। जहां बारदाना, तौलकांटे, नामी-मापी यंत्र, परिवहन, भंडारण व्यवस्था को देखा। उन्होंने किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर सोसायटी प्रबंधकों को फटकार लगाई।

खबरें और भी हैं...