पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • सीएमओ ने 5 वाहन धुलाई केंद्र संचालकों को केंद्र बंद करने के दिए निर्देश

सीएमओ ने 5 वाहन धुलाई केंद्र संचालकों को केंद्र बंद करने के दिए निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरकिया| ग्रीष्मकाल में जलसंकट को देखते हुए शहर में संचालित वाहन धुलाई केंद्रों को बंद करने के आदेश एसडीएम वीपी यादव ने सीएमओ एआर सांवरे को दिए हैं। इसके बाद सीएमओ ने 5 केंद्र संचालकों को धुलाई केंद्र बंद करने के निर्देश दिए हैं। उनमें वार्ड 12 के अनिल पिता धन्नालाल, अरुण पिता धन्नालाल, अकलेश पिता धन्नालाल, वार्ड 11 के परसराम पिता आत्माराम और अशोक पिता छीतरमल शामिल हैं। इन सभी को सीएमओ ने चेतावनी दी है कि वाहन धुलाई कार्य जारी रखने पर संबंधित की मशीन और नलकूप जब्त किए जाएंगे। मालूम हो कि इन वाहन धुलाई केंद्रों पर रोजाना वाहन धुलाई के दौरान हजारों लीटर पानी व्यर्थ ही बहाया जा रहा है। जबकि शहर में पानी की कमी है। अधिकांश वार्डों में नियमित जल वितरण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में इन केंद्रों पर पानी का अपव्यय लगातार हो रहा है। जिसे रोकना जरूरी है। जिससे जलसंकट से निपटने में मदद मिल सकें।

खबरें और भी हैं...