पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खिरनी में चल रही भागवत कथा में सुनाए विभिन्न धार्मिक प्रसंग

खिरनी में चल रही भागवत कथा में सुनाए विभिन्न धार्मिक प्रसंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिरनी. कस्बे के चामुंडा माता मन्दिर परिसर में चल रही भागवत कथा में उपस्थित श्रोतागण।

खिरनी | कस्बे के चामुण्डा माता मन्दिर परिसर में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में वृन्दावन की साध्वी पीताम्वरा दीदी ने विदुर-उद्धव प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान यह नहीं देखता कि तुम कितने धनवान हो या बलवान हो, भगवान तो सिर्फ प्रेम देखते है कि तुम्हारे अन्दर उनके लिए कितना प्रेम है। मनुष्य को निस्वार्थ भाव से भगवान की भक्ति करनी चाहिए। दिखावे की भक्ति से मनुष्य को बचना चाहिए। इसके अलावा कथावाचक ने और भी कई रोचक प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...