खिरनी में करंट लगने से भैंस व कुत्ते की मौत
खिरनी . कस्बे के पील्या की ओर नाई की तलाई के पास बुधवार को दोपहर करंट लगने से एक भैंस एवं कुत्ते की मौत हो गई। ग्रामीण आरिश बैगम ने बताया कि उसकी भैंस नाई की तलाई के पास खेतों में चर रही थी। इस दौरान भैंस वहां लगे थ्री फेज वाले पोल पर लगे तार से शरीर को खुजाने लगी तो उसे करंट लग गया तथा भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। कुत्ते के भी करंट से मौत हो गई।