जिलेभर में गूंजे कलश यात्रा के जयकारे
जिलेभर में बुधवार को कलश यात्रा के जयकारे गूंजे। मित्रपुरा, भगवतगढ़, मलारना चौड़ सहित कई गांवों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। सभी जगह श्रद्धा का सैलाब दिखा। हर जगह भक्त आस्था में रमे थे।
खिरनी। भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर लक्ष्मीनाथजी मन्दिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सूरवाल। भढेरड़ा गांव स्थित श्रीराधाकृष्णजी मंदिर में माली (सैनी) नवयुवक मंडल के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के दौरान कथा वाचक ने विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं रुकमणी विवाह प्रसंग की विभिन्न झांकियां चर्चा में रही।
मित्रपुरा। घाटानैनवाड़ी गांव में बुधवार को नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू हुआ। हनुमान मीना खिरखड़ी ने बताया कि बुधवार को मीन भगवान मंदिर पर कलश यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे प्रधान कलश की बोली लगायी गई, जिसमें बामनवास तहसील के संचोली गांव निवासी घासी लाल पुत्र छोटेलाल मीना ने एक लाख रुपए में लिया। वहीं हाथी पर मीन भगवान की तस्वीर लेकर हनुत्या गांव निवासी शम्भुराम पुत्र पांचूराम मीना ने पांच लाख ग्यारह हजार रुपए देकर सवारी की। नवदिवसीय महायज्ञ में प्रधान कुंड और मीन भगवान की मूर्तियां जयपुर सांगानेर में जीरोता गांव निवासी छितरमल उर्फ़ मुच्छल ने 13 लाख इक्कावन हजार रुपए देकर ली।
भगवतगढ़। पंचायत जटवाड़ा कलां के ढूंढा गांव के निकट चरणक्या दह के बालाजी धाम पर देवानंद गिरी महाराज के सानिध्य में नौ दिवसीय कथा एवं रूद्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। यह जानकारी जटवाड़ा कलां के सरपंच बुगलचंद मीना ने दी।
मलारना चौड़। कस्बे में शुक्रवार से सर्वहिताय सर्वोदय वेद प्राचीन वेद शिक्षा मंदिर पर ऋग्वेद पारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन होगा। शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
चकेरी। छारोदा गाव में चल रही भागवत कथा में बुधवार को कथावाचक पुष्पेंद्र भैया द्वारा कृष्ण सुदामा की मित्रता एवं मिलन का वर्णन किया गया। इस अवसर पर कई गांवों के श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया।
सूरवाल
खिरनी
भगवतगढ़
चकेरी